UP Crime News : सेना की स्पेशल मालगाड़ी में दो महिलाओं से दुष्कर्म, तीन सैनिकों पर एफआईआर

UP Crime News : झांसी,(उत्तर प्रदेश)। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी सेना की स्पेशल मालगाड़ी में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिलाओं ने सेना के तीन जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ झांसी जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दो जवानों को हिरासत में लिया गया है जबकि तीसरा जवान मौके से भाग निकला। जीआरपी (GRM) ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय सैन्य प्रशासन को भी दी है।
लोगों की डिमांड पर ‘कुक’ बन गए मंत्री, किचन में पहुंच बनाई शानदार डिश, लोगों ने की तारीफ
एक जवान मौके से भाग निकला
शिकायत के मुताबिक, रविवार को स्टेशन पर मौजूद इन महिलाओं के पास सेना का एक जवान आया और किसी से जरूरी बात करने के लिए मोबाइल मांगा। जवान मोबाइल लेकर अपने कोच में चला गया। महिला अपनी साथ मौजूद एक अन्य महिला के साथ कोच में मोबाइल लेने पहुंची तो वहां मौजूद मोबाइल ले जाने वाले जवान के अलावा दो अन्य जवानों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
जवानों के चंगुल से छूटने के बाद महिलाओं ने तत्काल डायल 112 (Dial 112) पर फोन किया, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गयी। शिकायत पर सुरेश, संदीप तिवारी और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो जवानों को हिरासत में लिया है, जबकि एक मौके से भाग निकला।
फौजियों पर गलत कार्य करने का आरोप
सीओ जीआरपी मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया कि महिलाओं ने इन फौजियों पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि वे अपने किसी रिश्तेदार से मिलने स्टेशन आई हुई थीं। महिलाओं की तहरीर पर 3 जवानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो जवानों को हिरासत में लिया गया है जबकि तीसरा फरार है। स्थानीय सेना कैंट के अफसरों को मामले की जानकारी दी गई है।




