अलीगढ़ में एक आवारा सांड ने 4 साल की बच्ची को कुचला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

अलीगढ़,(उत्तर प्रदेश)।  अलीगढ़ में आवारा सांड ने 4 साल के बच्चे को रौंद डाला। पीड़िता की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अलीगढ़ में एक आवारा सांड ने 4 साल की बच्ची को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना थाना गांधी पार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी की है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम आवारा सांड को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस मामले से इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि कई आवारा सांड खुलेआम घूमते रहते हैं। पीड़िता की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/i/status/1633780025991258112

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button