आजमगढ़ परीक्षा में पकड़े गए 4 ‘मुन्ना भाई’, छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाई स्कूल की गणित की परीक्षा कराई गई। सभी 326 केंद्रों पर लगातार अधिकारियों द्वारा चक्रमण किया जाता रहा। सभी 326 सेंटरों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे वही पूरे जिले को 4 सुपर जोन में बांटकर 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर रहे थे।
वहीं तमाम अधिकारियों द्वारा सेंटर पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को रैंडमली खड़ा कर पूछताछ की जाती रही। इसी दौरान चार परीक्षा केंद्रों पर चार मुन्ना भाई धर लिए गए। लालगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज स्थित श्री कृष्ण गीता इंटर कॉलेज में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के औचक निरीक्षण में तीन मुन्ना भाई पकड़ा गए। इसमें एक अरविंद विश्वकर्मा है जो सलाहुद्दीन के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

वहीं विशाल निषाद के स्थान पर मुकेश निषाद पुत्र चंद्रदेव निषाद निवासी बम्मावन थानागद्दी जिला जौनपुर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा आदित्य मौर्य के स्थान पर सुनील कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी ब्योहरा लालगंज पकड़ाया। इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र के महाराजपुर में बाबा भैरवनाथ जी इंटर कालेज में रोशन गोंड के स्थान पर एक अन्य छात्र परीक्षा देते पकड़ गया। सभी पर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button