सीएम योगी के बहनोई का निधन,परिवार ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में कराया था भर्ती

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट पर किया गया। योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी को ब्रेन स्टोक होने के चलते 1 जनवरी 2023 की सुबह करीब 8:30 बजे इलाज के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक न्यूरो फिजिशियन डा. सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा. धीरेंद्र सिघानिया के देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा था। बुधवार की शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने के कारण उनको अस्पताल से घर भेजा गया था। राजेंद्र सिंह चौधरी का रात करीब 1:50 पर निधन हो गया था। दिल्ली के निगम बोध घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर दोपहर के समय परिजनों ने विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान निगम बोध घाट पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डा. पीएन आरोडा, डॉ. सुनील डागर, राहुल साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button