नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के चोटपुर कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पति से नाराज होकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। महिला पड़ोस के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। रविवार को पति ने बात करने से मना किया तो महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किचन में रखे चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला रेखा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। सेक्टर-63 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहनने वाले अगस्त शाह ने रविवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी रेखा एक युवक से बात करती हैं। बात करने से मना करने पर रविवार को पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button