राजस्थान में जन्मीं आईपीएस अधिकारी असलम खान हैं कृष्ण की बड़ी भक्त

जयपुर,(राजस्थान)। राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली आईपीएस अधिकारी असलम खान कृष्ण भक्त के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनका माना है कि धर्म को जीवन के लिए सबसे जरूरी है। वह हिंदू धर्म सिर्फ जीवन जीने की शैली मानती हैं। दुनियाभर में कृष्ण के कई अनुयायी है। उनकी भक्ति का चमत्कार ही कुछ ऐसा है कि सात समंदर पार से भी लोग खींचे चले आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कृष्ण भक्त से रूबरू करवाते हैं, जो सभी धर्मों का सम्मान करने के साथ कृष्ण के प्रति अपनी गहरी आस्था रखती हैं। इनका नाम हैं असलम खान, जो भारतीय पुलिस सेवा की सीनियर अधिकारी हैं।

आईपीएस असलम खान ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया है कि वो जयपुर की रहने वाली हैं। उनका साल 2014 में अपने एक बैचमेट के साथ जयपुर में आराध्य कहे जाने वाले गोविंद देव के मंदिर में जाना हुआ। बस यहीं से उनकी भक्ति की शुरुआत हो गई। इसके बाद उनका मन चैन्टिंग और मेडिटेशन में रमता चला गया।आईपीएस असलम खान धर्म को जीवन के लिए सबसे जरूरी मानती हैं। असलम खान सभी धर्मों में विश्वास रखती हैं। वे नमाज भी पढ़ती हैं और मंदिर भी जाती है। हिंदू धर्म में उनकी गहरी आस्था है। वो कहती है हिंदू धर्म सिर्फ धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की शैली है।

कृष्ण भक्ति और इस्लाम में मूर्ति पूजा के विरोध पर असलम खान का कहना है कि इस्लाम में डायरेक्ट गॉड से कनेक्शन की बात की जाती है। हिंदू धर्म में भी भगवान से सीधे कनेक्शन की बात होती है, लेकिन दोनों के तरीके अलग है, उद्देश्य एक ही दिखता है। ऐसे में मुझे दोनों ही धर्मों में कोई अंतर समझ नहीं आता है। मेरा परिवार भी लिब्रल विचारधारा का रहा है। मेरे फादर डिफेंस सर्विंस में रहे और सभी धर्मों का आदर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button