नीम के पेड़ से निकल रहा ‘अमृत’, ठीक हो रहे कई रोग, ग्रामीणों ने कहा चमत्कार है

  • दूधिया जलधारा निकलते ही पूजा पाठ का दौर शुरू
  • पेड़ के नीचे मंदिर का निर्माण करा दिया गया है
  • दमोह जिले के मड़ियादो क्षेत्र का मामला
  • यहां आने वाले श्रद्धालु उस जल को पीते हैं

दमोह,(मध्यप्रदेश)। दमोह जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। इस घटना को लोग चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं। जबकि जानकारों का कहना है कि यह चमत्कार वाली घटना नहीं है। देश में भले ही डिजिटल युग की शुरुआत हो गई हो, लेकिन बुंदेलखंड अंचल के लोग आज भी आस्था के साथ-साथ अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। किसी भी घटना को भगवान का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही मामला दमोह जिले के उपतहसील मुख्यालय मड़ियादो में हुआ है। यहां एक नीम के पेड़ से तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा है जिसे लोगों ने चमत्कार मानकर पेड़ के नीचे मंदिर बनवा दिया और अब वहां भंडारा कर रहे हैं।नीम के पेड़ से जो पानी निकल रहा है वो दूधिया रंग का है। लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। आस्था में डूबे लोगों ने यंहा एक छोटे मंदिर का निर्माण भी करा दिया। जिसके दर्शन के लिए अब दूसरे गांव के लोग भी सामने आ रहे हैं।
नीम के पेड़ से निकल रहे इस दूधिया तरल पदार्थ को जमा करने के लिए लोगों ने पेड़ के नीचे ही गढ्ढा बनाया है। यहां आने वाले श्रद्धालु उस जल को पीते हैं। लोगों की माने तो पिछले कुछ महीनों से लगातार नीम के पेड़ से यह दूधिया पानी निकल रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार पानी निकलना सामान्य बात नहीं है। यह देवी का आशीर्वाद है। लोगों ने दावा किया है कि इस पानी को पीने से कई तरह के रोग ठीक हो रहे हैं।हालांकि जानकार लोग इसे सिर्फ सामान्य प्रक्रिया बताते हैं। वनस्पति विज्ञान में जानकारी रखने वाले जानकरों ने इस घटना के बारे में बताया कि इसमें चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं है। यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है। कुछ पेड़ों में पानी का रिसाव ज्यादा मात्रा में होने लगता है जिसे लोग चमत्कार का नाम दे देते हैं। लेकिन इसका चमत्कार से कोई लेना-देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button