बुजुर्ग सेवा फाउंडेशन के महासचिव बने डॉ.राजू खान

गुरुग्राम,(हरियाणा)। निरंतर सामाजिक कार्य कर रही बुजुर्ग सेवा मेरा स्वाभिमान केयर फाउंडेशन जनहित, देश सेवा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगो में जागरुकता पैदा कर रही।संस्था के फाउंडर डॉ गौतम तंवर व अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कापड़ीवास व डॉ हितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ राजू खान को संस्था में अच्छे कार्य करते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ गौतम तंवर ने हमारे संवाददाता को बताया कि भाई राजू खान अपना कीमती समय निकाल कर समाज सेवा में आगे रहते है।
अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ और ये ऐसे व्यक्ति है जो हिंदू मुस्लिम भाईचारे को कायम रखते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं।ऐसे युवा पीढ़ी को समाजसेवा व देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वाइस प्रेसिडेंट डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि ये संस्था एक मात्र संस्था है जो धरातल पर कार्य कर रही है लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। जगह जगह पर फ्री स्वास्थ्य जांच कैंप कर लोगो की सेवा कर रही हैं। क्योंकि पहला सुख निरोगी काया है। डॉ.राजू खान की नियुक्ति को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस अवसर पर उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद किया।




