मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी की आराधना का गोमाता का लिया आशीर्वाद

बलरामपुर,(उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह देवापाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की और गोमाता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर में चल रहे थारू जनजातीय छात्रावास में छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश महंत मिथिलेश नाथ योगी को दिया। जनप्रतिनिधियों से बाढ़ राहत के प्रबंधों के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फीडबैक लिया।

ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ की श्रद्घांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने सूर्यकुंड का भ्रमण किया। यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद छात्रावास की सुविधाओं के बारे में प्रबंधन से जुड़े लोगों से विचार विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button