70 सालों में हुआ ऐसा पहली बार, खुली किम की बारूदी फाइल, दागें 23 मिसाइल, टेंशन में आया जापान

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। किम जोंग ने पलभर में पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी है। जो पिछले 70 सालों में नहीं हुआ वो किम ने 2022 में कर दिया। उत्तर कोरिया ने बुधवार को 23 मिसाइलें दागीं। एक मिसाइल की दिशा तो दक्षिण कोरिया की ओर थी। वह दक्षिण कोरिया के तटवर्ती शहर सोक्चो से महज 60 किलोमीटर दूर समुद्र में गिरी। दक्षिण कोरिया ने कहा कि यह पहली बार है जब उत्तर कोरियाई मिसाइल हमारी जल सीमा के पास गिरी है। अबतक उत्तर कोरिया सियोल के आसपास मिसाइल टेस्ट कर उसे और अमेरिका को उकसा रहा था और दुनिया को डरा रहा था। लेकिन अब 1945 के बाद उसने सियोल के समुद्र तट के बेहद करीब 17 मिसाइलें फायर किए हैं। 1950-1953 के कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार नार्दन लिमिट लाइन के दक्षिण में मिसाइल दागे गए हैं। सियोल के तट से करीब 57 किलोमीटर की दूरी पर से 17 शार्ट रेंज बेलेस्टिक मिसाइल दागे गए हैं। एक मिसाइल दक्षिण कोरियाई शहर सोकचु से केवल 40 मील की दूरी पर जा गिरा है। यही नहीं उत्तर कोरिया ने 2018 के बाद पहली बार कैंगोंग के बफर जोन में भी 100 राउंड आर्टलरी फायर की है।

बता दें कि दोनों कोरियाई देशों ने शांति बनाए रखने के लिए 2018 में कैंगोंग बफर जोन बनाया था। उत्तर कोरिया ने इस बार अपने जंगी इरादे दिखाते हुए बफर जोन की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। हालांकि जवाब में साउथ कोरिया के विमानों ने सर्फेस टू सर्फेस मिसाइल उत्तर कोरिया के तट के करीब फायर किए। । दक्षिण के ऐतिहासिक जवाब से उत्तर कोरिया और बौखला गया। उसने बाद में 6 और मिसाइलें छोड़ी। साथ ही 100 से ज्यादा गोले भी दागे। हालात चिंताजनक होते देख रूस ने दोनों ही देशों से शांति कायम करने को कहा है।

इस समय दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना के साथ  सैनिक अभ्यास चल रहा है। उत्तर कोरिया ने मिसाइलें दागने से पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिकी वायुसेना के बीच जारी युद्धाभ्यास रोकने को कहा था। वह इसे आक्रामक और उकसानेवाला बताता रहा है। इस सैनिक अभ्यास के विरोध में मिसाइल छोड़ने से कुछ घंटों पहले ही उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी कि अगर यह युद्धाभ्यास जारी रहा तो उन्हें ‘इतिहास में सबसे भयानक कीमत चुकानी’ पड़ सकती है। उत्तर ने एटमी हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी भी दी। इस युद्ध अभ्यास में अमेरिका और साउथ कोरिया के 200 से ज्यादा जंगी विमान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। कुछ घंटों बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने हवाई हमले का अलर्ट वापस ले लिया। दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि हमने उत्तर कोरिया की मिसाइलों को देखते हुए गुरुवार सुबह तक देश के पूर्वी सेना के जल क्षेत्र के ऊपर कुछ हवाई रूट बंद कर दिए हैं।

जापान ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक कई मिसाइलें दागी हैं। ये रहस्मयी मिसाइल उसके क्षेत्र के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिरी है। मिसाइल लॉन्च के बाद जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तरी प्रांत के मियामी, यामागाटा और निगाता क्षेत्र के नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए सरकार ने निर्देश दिया है कि इन क्षेत्रों के लोग घरों के अंदर या बंकरों में छुप कर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button