गुरुग्राम में 14 साल की नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप

गुरुग्राम। द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-9ए एरिया में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है क‍ि मामले में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।ये वारदात सेक्टर-9ए एरिया के होटल हरीश रेजिडेंसी में हुई। नाबालिग की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। परिवार यूपी का मूल निवासी है और अब सेक्टर-9ए थाना एरिया में रहता है। महिला का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से चली गई थी। परिवार वाले उसे रातभर ढूंढते रहे लेकिन लड़की नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के पास के एरिया में घबराई और बदहवास हालत में मिली। परिवार वाले उसे घर ले गए।
उसने बताया कि शनिवार दोपहर को भवानी एन्क्लेव निवासी मोहित और बसई एन्क्लेव निवासी साहिल उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। फिर वे उसे सेक्टर-9ए के होटल हरीश रेजिडेंसी में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन अन्य दोस्तों प्रवीन कुमार, अंशू यादव और विकास को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।विचार के बाद माता-पिता मामले की शिकायत लेकर सेक्टर-9ए थाने पहुंचे। रविवार रात सेक्टर-9ए थाने में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button