केजरीवाल के बाद अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक की मांग, नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

महाराष्ट्र डेस्क।  आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में संभावनाओं की तलाश में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन भारतीय करेंसी के नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने की मांग कर दी थी। इसके बाद से राजनीति तेज हो गई है। केजरीवाल ने कहा था कि महात्मा गांधी के साथ दोनों ही भगवान के फोटो लगने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए सुझाव भी दिया था। केजरीवाल की इस मांग के बाद भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों ने उन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इन सबके बीच भाजपा के महाराष्ट्र से विधायक नितेश राणे ने अपनी एक अलग मांग कर दी है। अपनी इस मांग के साथ उन्होंने फोटोशॉप किया हुआ एक नोट भी शेयर कर दिया है।

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि नोटों पर छत्रपति शिवाजी की फोटो लगनी चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें 200 रुपये का नोट दिखाया गया है जिस पर छत्रपति शिवाजी महाराज के फोटो लगी हुई है। इसके बाद नितेश राणे लिखा है कि शिवाजी की फोटो नोट पर एकदम परफेक्ट है। वही, नोटों पर तस्वीरों को लेकर छिड़ी राजनीति में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी कूद गए हैं। उन्होंने एक नई मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी के साथ नोटों पर अंबेडकर की भी फोटो होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया में कहा कि अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद एक विशिष्ट योग बना रहे हैं जो आधुनिक भारतीय प्रतिभा को उचित रूप से जोड़ेगा।

केजरीवाल की इस मांग पर भाजपा ने चुटकी ली है। संबित पात्रा ने कहा कि अपनी सरकार की खामियों को छुपाने और आम आदमी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह (केजरीवाल) राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में जो कुछ कहा, वह उनकी यू-टर्न राजनीति का ही हिस्सा है। इसमें उनका पाखंड नजर आता है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कल तक जो लोग दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, स्वस्तिक और कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button