दिवाली मनाने के लिए बदमाश ने व्यापारी के घर में की लूटपाट

प्रेमप्रकाश त्रिपाठी,(गाजियाबाद)। वसुंधरा सेक्टर-2बी में एक बदमाश ने व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर व्यापारी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। दीवाली मनाने के लिए आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

वसुंधरा सेक्टर-दो बी में कुशलपाल(60) परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर पद पर नौकरी करता है। 24 अक्टूबर को वह घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी बाजार गई थी। तभी एक बदमाश उनके फ्लैट में पीछे से खिड़की के रास्ते घर में घुस आया। विरोध करने पर बदमाश उन पर चाकू से हमला कर घायल दिया।

उनके सिर पर भारी वस्तु से चोट मारकर बेहोश कर दिया। आरोपित घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने की अंगुठी, एलईडी टीवी और दो मोबाइल लूटकर ले गया। स्वजन जब घर पहुंचे तो कुशलपाल लहूलुहान स्थिति घर बेहोश थे। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने स्वजन को 48 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस और स्वजन ने मीडिया को इस घटना की खबर नहीं लगने दी। आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने बुधवार को बदमाश को मकनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान बदायूं के अर्जुन जौहर के रूप में हुई है। वह मकनपुर गांव में किराये के मकान में रहता है। आरोपित के पास से टीवी, दो मोबाइल, अंगूठी और चोरी में प्रयुक्त साइकिल, खिड़की तोड़ने के औजार बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button