पीएम मोदी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं, आम जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी देशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जनकारी दी है। पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने नवरात्रि के दौरान महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने मां सिद्धिदात्री की स्तुति पाठ को ट्विटर पर साझा किया।
पीएम मोदी ने स्तुति पाठ को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता। विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥’ उन्होंने ट्वीट करते हुए आगे लिखा, ‘नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं।’




