बिहार में प्रेमी के सामने पांच युवकों ने 15 साल की गर्लफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म

बिहार,(बिहार)। बिहार के वैशाली के जंदाहा में सुनसान इलाके में मिलने में प्रेमी और प्रेमिका मिलने पहुंचे थे। तभी वहां कुछ मनचले युवक पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। खबर के मुताबिक पांचों युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर सुनसान स्थान पर जंगल झाड़ी के पास गई थी। इसी दौरान 5 लड़कों ने दोनों को घेर लिया तथा अपने कब्जे में लेकर पहले तो प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस बुलाने की बात कह कर डराते-धमकाते उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाए जाने के दौरान लड़की अपना मुंह छिपाती रही और छोड़ देने के गुहार लगाते रही। प्रेमी भी अपना और शुभचिंतकों का परिचय देते हुए माफ कर छोड़ देने का गुहार लगाता रहा। लेकिन मनचले युवकों द्वारा उनकी एक नहीं सुनी गई। बार-बार छोड़ देने की मिन्नत के बाद भी युवकों ने प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता द्वारा थाना पहुंच घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तथा स्थानीय थाना के अलावा एसडीपीओ महुआ भी देर रात जंदाहा थाना पर पहुंच पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। वहीं, इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुट गई। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए सुनसान इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान गांव के पांच लफंगों की नजर उसपर पड़ी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन उन्हें दया नहीं आई। सभी मनचलों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गंदा काम किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।देर शाम लड़की जंदाहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button