दिल्ली की तिरंगा प्रभार फेरी में शामिल हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी

नई दिल्ली।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा को लेकर ना सिर्फ बीजेपी नेता बल्कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह से इस अभियान को सफल बनाने में जुटा हुआ है।आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में जोश है। पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के आह्वान को बीजेपी गंभीरता से ले रही है। साथ ही घर-घर जाकर न सिर्फ तिरंगा बांट रहे हैं बल्कि मोदी जी के अभियान का महत्व भी बता रहे हैं।इस बीच दिल्ली में सांसदों ने ”तिरंगा प्रभात फेरी” निकाली। इस दौरान करीब 300 लोगों के साथ सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद नीरज शेखर इस ”तिरंगा प्रभात फेरी” में शामिल हुए। प्रधानमंत्री संग्रहालय से लेकर 11 मूर्ति तक बीजेपी सांसदों की ये प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हम लोग ”तिरंगा प्रभात फेरी” निकाल रहे हैं। इससे देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम का जज्बा पैदा हो सके।इस रैली में शामिल सभी लोगों ने कानपुर के श्यामलाल गुप्ता ‘पार्षद’ द्वारा लिखा गया झंडा गीत गया।




