न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी

नोएडा ब्यूरो। पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।इससे पहले नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी। जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले आठ टीमों का गठन किया गया था। जिसमें महिला सुरक्षा अधिकारी भी थीं। इसके बाद बड़ी टीम का गठन किया गया। जरूरत पड़ने पर 12 टीमों का गठन किया गया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी का लगातार पीछा किया गया। आरोपी यूपी की सीमाओं से बाहर भी गया। हमारी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली।आरोपी श्रीकांत त्यागी बहुत शातिर तरीके से खुद को बचाने में लगा था। हमारी टीमों ने सतर्कता के साथ उसे आज मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। विवाद की जड़ वो जमीन थी जिस पर पेड़ लगाने को लेकर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की थी।
लगातार स्थान बदलता रहा त्यागी
पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने सबसे पहले एयरपोर्ट की तरफ जाने की कोशिश की थी। लेकिन घटना का वीडियो काफी वायरल हो चुका था। जिस वजह से आरोपी मेरठ पहुंचा और अगले दिन यानी कि शनिवार को हरिद्वार पहुंचा। वहां से रविवार को वापस यूपी की सीमा में प्रवेश किया। रविवार शाम को मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में इसकी सक्रियता देखी गई। इस दौरान इसने न केवल खुद को छुपाया बल्कि लगातार स्थान बदलता रहा। पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर वाहन भी बदलता रहा।पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारी टीमें इसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थीं। नकुल त्यागी, संजय, ड्राइवर राहुल इसके मुख्य साथी हैं। ये सभी त्यागी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे। पुलिस आयुक्त कहा कि इसके पास पांच वाहन मिले हैं, सभी के सीरियल नंबर में 001 कॉमन है। आरोपी ने सभी गाड़ियों के नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं।आरोपी की गाड़ी पर विधायक को मिलने वाला स्टीकर लगा है। उसका कहना है कि यह स्टीकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

कहा कि अभी तक पांच गाड़ियां बरामद हुई हैं। जिसमें दो फॉर्च्यूनर, दो सफारी और एक होंडा सिविक है। कुछ गाड़ियां इसके और कुछ इसकी पत्नी के नाम पर हैं। इसको गाजियाबाद से मिले गनर मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button