पढ़ाई लिखाई छोड़कर खलीफा बनने के चक्कर में बमबाज बन रहे स्कूली बच्चे

प्रयागराज,(उत्तर प्रदेश)। आम तौर पर बच्चे जब स्कूल में पढ़ते हैं तो उनका नाता किताब, कॉपी और कलम से होता है, लेकिन प्रयागराज में खलीफा बनने की लड़ाई के चलते नाबालिग छात्र बमबाज बन रहे हैं। दरअसल प्रयागराज में स्कूली छात्रों के बीच चल रही गैंगवार रोकने को लेकर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। प्रयागराज के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुए बम विस्फोटों के सिलसिले में 11 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर एसएसपी शैलेश पांडे ने खुल कर मीडिया से बात की।

ग्यारह संदिग्धों की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रयागराज शैलेश पांडे ने कहा कि इनमें से दस नाबालिगों को किशोर गृह भेज दिया गया है, जबकि एक वयस्क जेल में है।एसएसपी प्रयागराज शैलेश पांडे ने कहा कि यहां के नामी स्कूलों के कई छात्र इस गिरोह में शामिल हैं। एक गिरोह है ‘तांडव’ और दूसरा ‘अमर’। इन सभी गैंग में सत्ता के लिए खींचतान चल रही है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे 35 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।हमें पता चला है कि इस तरह के बदमाश इंटरनेट पर बम बनाने के तरीके ढूंढते रहते हैं। स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को इन छात्रों के ठिकाने पर नजर रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button