कांवड़ियों को फल और पानी की बोतल बांटकर शिव भक्तों की हो रही है सेवा

गाजियाबाद। कोरोना काल के बाद लगभग तीन साल के बाद कांवड़ यात्रा की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास से हुई। मुस्लिम समुदाय ने गाजियाबाद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  मेरठ रोड स्थित हिंडन विहार में कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा कैंप का आयोजन किया है। मुस्लिम समुदाय ने प्रेमभाव के साथ समाज में हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने और दोनों समुदाय में प्रेम भावना बढ़ाने की नियत से इस कैंप को लगाया है।
अखलाक सैफी व उनके साथियों मौ. आलम, सूफी जी, फरहान सैफी, फरमान सैफी, शौकत अली और जुनैद आदि ने फल, फ्रूटी, व पानी की बोतल बांटकर शिव भक्तों की सेवा की। अखलाक सैफी का कहना है कि हमारी टीम साल 2012 से इस काम को अंजाम देती आ रही हैं। उनका कहना है कि हम ये काम आगे भविष्य में भी करते रहेंगे। क्योंकि इस काम से हम समाज को जोड़ने का और आपसी भाईचारा कायम करने का प्रयास कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button