सिर पर चाय की केतली, शरीर पर तिरंगे का रंग और हाथ में कमल लेकर पहुंचा मोदी का अनोखा प्रशंसक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के दौरान मुजफ्फरपुर के अशोक सहनी आकर्षण का केंद्र बन गए। पूरे शरीर को तिरंगे के रंग में रंगे, सिर पर चाय की केतली और हाथ में कमल लिए पहुंचे अशोक पिछले एक दशक से पीएम मोदी के जबरा फैन हैं और 'मोदी चायवाला' के नाम से मशहूर हैं।

पीएम मोदी का फैन अशोक सहनी

वैशाली,बिहार। बिहार के वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान एक अनोखा समर्थक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। पूरे शरीर पर तिरंगे के रंग, सिर पर चाय की केतली और हाथ में कमल का फूल लेकर पहुंचे इस शख्स को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए इस व्यक्ति ने अपने खास अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

इस समर्थक की पहचान करीब 40 वर्षीय अशोक सहनी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा इलाके के निवासी हैं और पेशे से चाय बेचते हैं। स्थानीय लोगों के बीच वह ‘मोदी चायवाला’ के नाम से मशहूर हैं। अशोक के मुताबिक, वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वे उनके प्रशंसक बन गए। इसके बाद से प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करते रहे हैं।

अशोक सहनी ने बताया कि जहां भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होता है, वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से ही उनके मन में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष लगाव है और वे खुद को उनका भक्त मानते हैं। अपनी लोकप्रियता का श्रेय भी उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपने समर्पण को दिया।

अशोक का कहना है कि चाय बेचने के पेशे के कारण उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक खास जुड़ाव महसूस हुआ। वर्ष 2014 में एक चाय बेचने वाले व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा से वे प्रभावित हुए थे। बाद में प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर उनका लगाव और बढ़ गया।

अपने अनोखे पहनावे और लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचने के कारण अशोक सहनी इलाके में पहचान बना चुके हैं। वैशाली की सभा में भी उनकी वेशभूषा लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। कई लोग उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button