वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज, संसद भवन में किया था नुक्कड़ नाटक

संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी को संसद भवन में पप्पू यादव ने नुक्कड़ नाटक किया था। इसमें राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद शामिल हुए थे।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक ने राजनीतिक और धार्मिक विवाद को जन्म दे दिया है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मधेपुरा सांसद पप्पू यादव (राजीव रंजन) और अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संसद परिसर में पप्पू यादव साधु का वेश धारण कर एक नाटक कर रहे थे, जिसमें राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए। इस दौरान भगवान राम के चित्र और एक पेटी के साथ किए गए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद संत समाज में नाराजगी फैल गई।
काशी के पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में साधु-संत कोतवाली पहुंचे और तीनों नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
इसी प्रकरण में काशी के वकीलों ने भी विरोध दर्ज कराया है। कैंट थाने में करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसमें सनातन धर्म के अपमान और साधु-संतों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button