परिपूर्ण न्यूज की खबर का असर: ऊनौ शिव मंदिर की हाईमास्ट लाइट हुई दुरुस्त, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले परिपूर्ण न्यूज की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है। ऊनौ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइट को दुरुस्त करा दिया।
बताया जाता है कि मंदिर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट कई दिनों से खराब थी, जिसके चलते शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता था। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को परिपूर्ण न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए, जिसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हाईमास्ट लाइट को ठीक कर दिया। लाइट के पुनः चालू होने से मंदिर परिसर और आसपास का इलाका एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा।
लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही, समस्या को प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए *परिपूर्ण न्यूज* के पत्रकार सचिन पाण्डेय को भी धन्यवाद दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मीडिया जब जनहित से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाता है, तो प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचती है और समस्याओं का समाधान शीघ्र संभव हो पाता है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जागरूक पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button