केन्या में गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत; 79 घायल
केन्या के गिलगिल स्थित उतुमिशी गर्ल्स अकादमी के छात्रावास में भीषण आग लगने से 16 छात्राओं की मौत हो गई और 79 घायल हो गईं। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

केन्या। केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स अकादमी के छात्रावास में देर रात आग लग गई। आग लगने से अब तक 16 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 79 छात्राएं घायल हैं। जिनका उपचार जारी है। केन्या के गिल्गिल में स्थित उतुमीशी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी है।
शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने बताया कि 79 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह आग गिलगिल इलाके में स्थित ‘उतुमिषी गर्ल्स स्कूल’ नाम के बोर्डिंग स्कूल के छात्रावासों में लगी थी। इस स्कूल में 800 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि केन्या के बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं आम हैं, इनमें से कुछ आगजनी के कारण होती हैं, तो कुछ बिजली के शॉर्ट-सर्किट या खराबी के कारण होती हैं.।
केन्या रेड क्रॉस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस टीमें मौके पर पहुंची और राहत अभियान तुरंत शुरू किया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।




