कर्नाटक के कोप्पल में भीषण सड़क हादसा, 19 श्रद्धालुओं से लदी ट्रैक्टर में लॉरी ने मारी टक्कर, 6 की मौत

कर्नाटक के कोप्पल में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हुलिगेम्मा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को एक लॉरी ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर खाई में गिर गया और कई घायल भी हुए।

कोप्पल/कर्नाटक। कर्नाटक के कोप्पल में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हुलिगेम्मा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कुद्लिगी के आसपास के गांवों के करीब 19 श्रद्धालु ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे।
शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर होस्पेट-मुनिराबाद सीमा के निकट एक बड़े लॉरी ने उनके ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान गांवों के निवासियों के रूप में की जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बल्लारी रेंज के आईजीपी डॉ. पी.एस. हर्षा ने बताया कि लॉरी ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button