गाजियाबाद में शिप्रा होटल की बिक्री में फर्जीवाड़े का आरोप, इंडिया बुल्स व खरीदार समेत पांच पर केस

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम का शिप्रा होटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। होटल के शेयरधारक मोहित सिंह ने होटल की नीलामी करने वाली इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड और नई दिल्ली की खरीदार फर्म हिमरी एस्टेट प्रा. लि. के पांच प्रतिनिधियों के खिलाफ थाना कविनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहित का आरोप है कि दो हजार करोड़ रुपये के होटल का सौदा 551 करोड़ रुपये में करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व शुल्क की क्षति पहुंचाई गई है।
होटल की नीलामी के विरोध में इंडिया बुल्स के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि होटल बनाने वाली मैसर्स शिप्रा एस्टेट ने भी इंडिया बुल्स के खिलाफ होटल की नीलामी के विरोध में केस दर्ज कराया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंडिया बुल्स के हक में फैसला सुनाया था, जिसके बाद शिप्रा माल हिमरी एस्टेट प्रा. लि. को 551 करोड़ रुपये में बेच दिया गया था।




