दिल्ली पुलिस के दूसरे विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव का अंडमान तबादला
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव का अंडमान और निकोबार में डीजी के पद पर तबादला कर दिया है।

नई दिल्ली/एजेंसी। गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस के दूसरे विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली पुलिस से हटाकर अंडमान एंड निकोबार का डीजी बना दिया गया है।
वहीं अंडमान एंड निकोबार में डीजी रहे हर गोबिंद सिंह धालीवाल को वापस दिल्ली बुला लिया गया है। उनकी जल्द दिल्ली पुलिस में वापसी हो जाएगी।
अक्टूबर 2024 में धालीवाल को दिल्ली पुलिस से तबादला कर अंडमान एंड निकोबार का डीजी बना दिया गया था। वह वहां करीब 21 महीने तक रहे। दिल्ली से बाहर भेजने पर डीजी का कार्यकाल वैसे तो दो साल या उससे अधिक होता है लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो गई।




