जम्मू से श्रीनगर महज चार घंटे में… 30 अप्रैल से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जम्मू-श्रीनगर के बीच 30 अप्रैल को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन होगा, जिससे यह दूरी मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी।

श्रीनगर/एजेंसी। 30 अप्रैल जम्मू कश्मीर के लिए एक एक ऐतिहासक दिन होगा। इस दिन श्रीनगर से जम्मू की दूरी केवल चार घंटे के फासले पर होगी और यह फासला आप एक आरामदेह व तमाम सुविधाओं से लैस वंदेभारत से तय कर सकेंगे। इस सेवा का ट्रायल रन कल यानी 30 अप्रैल को औपचारिक तौर पर आयोजित होगा।
बता दें कि इससे पूर्व वंदेभारत रेल की सुविधा श्रीनगर से केवल कटड़ा (श्री माता वैष्णो देवी) तक ही उपलब्ध थी जबकि कटड़ा से यात्रियों को जम्मू पहुंचने के लिए अन्य वाहनों का प्रबंध करना पड़ता था। लेकिन अब इस सेवा से वह सीधे जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की यात्रा कर सकेंगे।
इतना ही नही शुरू होने वाली इस रेल सेवा का अधिक से अधिक यात्री लाभ उठा सके, इसके लिए इसमें और अधिक बोगियों की बढ़ोतरी की गई है। एक संबंधित अधिकारी ने कहा, श्रीनगर से कटड़ा के लिए उपलब्ध वंदेभारत रेल में केवल 8 बोगियां थी जिसमें 550 यात्री सफर कर सकते थे।
लेकिन इस रेल में 20 -बोगियां उपलब्ध हैं और यात्रियों की क्षमता 1500 के लगभग है। उन्होंने कहा कि रेल तमाम आधुनिक सुविधाओं जिनमें सीसीटीवी केमरे, जीपीआरएस, फायर एक्सटिंगविशर,मोबाइल व लेपटाप चार्जिंग सिस्टम, आटोमेटिक डोर ओपनिंग क्लोजिंग सिस्टम, एसी, लग्जरी सीटें, विंडोपैंज की सुविधा शामिल हैं।
सनद रहे कि घाटी में जम्मू से श्रीनगर तक रेल सेवा शुरू होने से पहले श्रीनगर से जम्मू पहुंचने में औसतन 12-13 घंटे लगा करते थे। इसमें मौसम का बड़ा हस्तक्षेप रहता था। मौसम साथ देता तो तड़के जम्मू के लिए यात्रा पर निकलने वाला यात्री शाम को अपने गंतव्य पर पहुंच जाता था।
रास्ते में मौसम दगा दे जाता तो यात्री मार्ग के बीचों-बीच ही फंस जाता और कितना दिन उसे यूं ही मार्ग पर दर-ब-दर रहना पड़ता, यह उसकी पर निर्भर होता था। लेकिन बाद में नाशरी सुरंग तथा अन्य बाइबासों ने इस सफर को थोड़ा आसान बना दिया और 12-13 घंटों के इस सफर को 7-7:30 घंटों तक सीमित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button