जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिला क्रिकेटर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन केस में किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन केस में एक महिला क्रिकेट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिला क्रिकेटर का भाई भी शामिल है।

मुंबई/एजेंसी। सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्रिकेटर फरखंदा खान (30), उसका भाई बाज़िल खान (27) और उनका एक साथी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) शामिल है। दरअसल कोलाबा के एक 28 वर्षीय कारोबारी ने आरोप लगाया है कि 2024 में चैट के जरिए उसकी फरखंदा के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया की फरखंदा ने उनके साथ अश्लील बातें की की और बाद में पैसे की मांग की।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस रकम का एक बड़ा हिस्सा इम्तियाज वानी के खाते में भेजा गया था। इसके अलावा, कुछ पैसे फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के बैंक खाते में भी मिले। आरोप है कि वानी और बाज़िल खान ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास फरखंदा के साथ हुई उसकी चैट के स्क्रीनशॉट हैं। उसे जेल भेजने की धकी दी। डर के मारे शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों को अतिरिक्त 40 लाख ट्रांसफर कर दिए। जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहला लेन-देन अप्रैल 2024 में 20,000 रुपये का हुआ था।

निजी चैट लीक करने की धमकी दी

  • कारोबारी का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो फरखंदा ने उनकी निजी चैट लीक करने की धमकी दी।
  • आरोप है कि कारोबारी ने 32 ट्रांज़ैक्शन में 23.61 लाख और बाद में धमकियों के चलते 40 लाख और दिए।
  • इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने BNS और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
  • क्राइम ब्रांच ने अब इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button