कौशाम्बी एसपी ने पश्चिम शरीरा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुशासन और संवेदनशीलता पर दिया जोर

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने 11 अप्रैल को थाना पश्चिम शरीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक और साफ-सफाई की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस कर्मियों को अनुशासन, तत्परता और जनसुनवाई में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी दौरा किया, जहां महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया कि पुलिस व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button