नोएडा में मोमोज खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत खराब, दो आईसीयू में भर्ती

9 members of a family fell ill after eating momos in Noida, two admitted in ICU

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद कुछ लोगों की तबियत खराब होने का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के दो बच्चों समेत छह लोगों की हालत बिगड़ गई। दो बच्चों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य चार सदस्यों को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी हालत बिगड़ी है। आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया गया है।सेक्टर ओमीक्रोन-3 में रहने वाले एक ही परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। मोमोज खाने के बाद वे लोग बीमार हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में और अन्य चार सदस्यों को इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है। सभी का ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, 27 सितम्बर की शाम को गौरव सिंह ने एल्डिको सोसायटी की बाजार से मोमोज पैक कराए थे। घर पहुंचने के बाद रात करीब आठ बजे परिवार के छह लोगों ने मोमोज खाए। खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में बच्चों समेत अन्य को जिम्स में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चार और छह साल की दोनों बच्चों की हालत में सुधार नहीं होते देख डॉक्टरों की टीम ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। जबकि अन्य सदस्यों को भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
बीमार सभी का इलाज अभी जिम्स में ही चल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से सभी की तबीयत बिगड़ी है। जिम्स के डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले 14 लोग अस्पताल में आए थे। मोमोज खाने की वजह से तबियत खराब होने की शिकायत डॉक्टरों से की थी। टीम ने तत्काल सभी लोगों की स्थिति को डॉक्टरों की निगरानी में रखा था। इसमें से रविवार को आठ लोगों की सेहत को देखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 6 मरीजों की हालत में सुधार है। फिलहाल इनका इलाज जारी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दो परिवारों के 9 लोगों की मोमोज खाने से तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली है। दो परिवारों के दो बच्चे समेत अन्य लोगों हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद तत्काल विभागीय टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। मोमोज की ब्रिकी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मोमोज की जांच के लिए मौके से चटनी और मोमोज के सैंपल लेकर आधुनिक लैब में भेजा गया है।
सहायक खाद्य आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एल्डिको सोसायटी स्थित बाजार से मोमोज खरीदकर खाने वाले करीब 14 लोग बीमार हुए हैं। सभी जिम्स में दवा लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मोमोज की दुकान से सैंपल लेने की मांग की है। इसके अलावा खराब मोमोज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button