हाड़ कंपाने वाली सर्दी में रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम परिवार ने गरीबों में बांटे निशुल्क गर्म कपड़े

गाजियाबाद ब्यूरो। ठंड से गरीबों और असहायों को बचाव के लिए एक तरफ प्रशासन जहां कंबल और अलाव की औपचारिकताओं में उलझा है, वहीं दूसरी तरफ स्वयंसेवी संगठन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि बांटने में जुट गए हैं। स्वयंसेवी संगठन ‘रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम परिवार’ ने मंगलवार को गाजियाबाद के वैशाली एवं इंदिरापुरम में बूढ़े-बच्चे, महिला-पुरुष आदि गरीब व जरूरतमंद को ठंड से बचाव के लिए नए गर्म कपड़े वितरित किए।खासकर ठंड में ठिठुर रहे लोग नए गर्म कपड़े पाकर चहक उठे।‘रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार’ के सदस्यों ने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम है।‘रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम परिवार’ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। अगला गर्म कपड़ो का वितरण बुधवार रात को किया जायेगा। इस मौके पर संजय सिंह, दीपक बंसल, पवन जी एवं सोनू जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।गौरतलब है कि इसके पूर्व कोविड-19 महामारी के दौरान भी रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम परिवार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन आदि सामग्री वितरित कर सहायता की थी।




