दिल्ली से नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से की मुलाकात

नयी दिल्ली। दिल्ली से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सात सांसदों ने बृहस्पतिवार को राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज निवास के अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को बधाई दी और उनके लिए दोपहर भोज का आयोजन किया। राज निवास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली से लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज माननीय उपराज्यपाल से मुलाकात की। राज निवास की ओर से पोस्ट में भाजपा सांसदों के साथ उपराज्यपाल सक्सेना की तस्वीर भी साझा की गई।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और आप गठबंधन के उम्मीदवारों को हरा कर लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सीट पर जीत हासिल की है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button