गाजियाबाद में पान मसाला बनाने वाली कंपनी पर सीजीएसटी ने मारा छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी

गाजियाबाद। कमला पसंद, राजश्री सहित अन्य नाम से पान मसाला बनाने वाली केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के 15 से अधिक ठिकानों पर सीजीएसटी की टीम ने गुरुवार को छापा मारा है। इस कंपनी पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है।
सीजीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा माल तैयार कर बिना बिल के बिक्री की जा रही थी, जिन मालवाहकाें से माल की सप्लाई की जा रही थी, उनका ई-वे बिल भी तैयार नहीं कराया जा रहा था। इस तरह कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है।
सूचना के आधार पर इस मामले में जांच के लिए कई टीम गठित की गई और कंपनी के गाजियाबाद में साहिबाबाद, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित 15 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा गया है। शाम सात बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहने की उम्मीद है, खबर लिए जाने तक कंपनी में बड़ी संख्या में दस्तावेज और माल जब्त किया गया है।
सीजीएसटी के अधिकारी ने बताया कि तीन करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी कंपनी द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है, कार्रवाई पूरी होने के बाद जीएसटी चोरी की सही रकम के बारे में पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button