गुजरात में हाईवे पर चल रहा था फर्जी टोल बूथ, फैक्ट्री के अंदर से निकल जाते थे वाहन

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में हाईवे पर अनाधिकृत तौर पर फर्जी टोल नाका चलाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के बामनबोर-कच्छ हाईवे पर वघासिया टाेल पड़ता है। वाहनों से यहां पर अधिकृत तौर पर टोल की वसूली की जाती है, लेकिन इसी टोल के बगल में फैक्ट्री के बीच से बाईपास क्रिएट कर दिया और टोल की वसूली भी होने लगी। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद एक टाइल्स बनाने वाली बंद पड़ी फैक्ट्री के मालिक के साथ पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टोल के एरियल शॉट में वाहनों से रुपये लेकर बाईपास से निकालने की पुष्टि हुई है। यह फर्जीवाड़ा एनएचएआई के टोल बूथ के पास सामने आया है। फर्जी टोल नाके से एनएचएआई को नुकसान हो रहा था।
वाहनों से लेते थे कम टोल
पुलिस के अनुसार फैक्ट्री मालिक समने आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा है कि ये सभी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधिकारिक तौर पर स्वीकृत टोल बूथ के बजाय उनके द्वारा स्थापित अस्थायी टोल प्लाजा का उपयोग करने के लिए मजबूर करते थे। इतना ही नहीं अधिकृत सरकारी टोल नाका से कम शुल्क लेते थे। पुलिस के अनुसार इसके लिए अमरीश पटेल ने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ अपनी बंद टाइल्स फैक्ट्री की दीवार पर इन और आउट के लिए दीवार तोड़ दी थी। वांकानेर पुलिस ने कहा कि उसने वाहनों को सरकारी टोल प्लाजा को बाईपास करने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि अन्य चार पर आधिकारिक सरकारी टोल प्लाजा पर भुगतान से बचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के विपरीत दिशा में नवा वाघासिया गांव में दो रेलवे क्रॉसिंग के माध्यम से वाहनों को निर्देशित करने का आरोप है।
टोल मैनेजर ने दी थी नोटिस
यह भी सामने आया है कि वघासिया टोल प्लाजा मैनेजर रमेश अन्नामरेड्डी ने निजी व्यक्तियों द्वारा बनाए गए टोल रोड के संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। इसमें अवैध ढंग से वाहनों की निकाली बंद करने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी आर्मी का जवान बताने वाला रवि नाम का शख्स दूसरे लोगों के साथ अवैध टोल नाका चला रहा था। पुलिस पांचों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। तो वहीं राज्य में टोल बूथ के बगल में अनाधिकृत तौर फर्जी टोल नाका संचालित होने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। इसुदान गढ़वी ने कहा है राज्य में फर्जी पीएमओ, सीएमओ ऑफिसर के बाद अब फर्जी टोल सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button