पहले लड़की को मारा फिर बैग में बॉडी डालकर नाले में फेंकी, 4 साल बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार से आरोपी को पकड़ा

First the girl was killed, then her body was put in a bag and thrown in the drain, after 4 years Delhi Police caught the accused from Bihar

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। बिहार से एक क्रिमिनल को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जिस पर हत्या सहित कई मामले दर्ज थे। इसकी तलाश पालम गांव थाना की पुलिस टीम कई साल से कर रही थी। यह 4 साल से फरार चल रहा था बाद में कोर्ट ने भी इसकी गिरफ्तारी के लिए इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है। यह बिहार के नालंदा जिला का रहने वाला है। इसके ऊपर 2020 में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे बिहार शरीफ में छापा मारकर गिरफ्तार किया। डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2020 को पालम थाना इलाके में हत्या की एक वारदात हुई थी। पीड़ित शंभू यादव यादव के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसने बताया कि उसकी बेटी लापता थी बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक लड़की की डेड बॉडी द्वारका सेक्टर 19 नाले में मिली थी। हत्या इसलिए कर दी थी उनके ससुराल वालों ने, क्योंकि दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाए थे। उस मामले में बिहार के नालंदा रहने के रहने वाले पप्पू यादव की पुलिस को तलाश थी। वह लड़की के पति नीरज यादव का अंकल था। लड़की की हत्या करके उसकी बॉडी को पैक करके नाले में फेंकने में उसने अहम भूमिका निभाई थी। आरोप है की जिस गाड़ी से बॉडी को ठिकाना लगाया गया था, वह गाड़ी भी वही लाया था। पुलिस टीम उस समय से इसकी तलाश कर रही थी।
एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर योगेश, विनोद यादव, एसआई दीपेंद्र, गुरमीत, इमरान, देवीदयाल, एएसआई उमरदीन, हेड कॉन्स्टेबल परमानंद, राजवीर, आशीष, राम नरेश और कांस्टेबल कुलदीप की टीम ने लगातार मशक्कत के बाद इस आरोपी का पता लगाया। फिर इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इसके लोकेशन को ट्रैक किया और फिर बिहार शरीफ में जाकर वहां पर छापा मारा। पूछताछ में इसने बताया कि वह दो शादी कर चुका है। अपने भतीजे की पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यह दिल्ली से भागकर बिहार चला आया, यहां छुपकर रहने लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button