उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बेटी के साथ देखी मिलिट्री परेड

न्यूक्लियर प्रोग्राम बढ़ाने का ऐलान, दी धमकी

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने राजधानी में अपनी मिलिट्री की परेड देखी है। इस दौरान उन्होंने देश की सैन्य क्षमता बढ़ाने, खासतौर से न्यूक्लियर वेपन प्रोग्राम को मजबूत करने पर जोर दिया। किम जोंग उन ने धमकी दी है कि उनकी सुरक्षा को खतरा हुआ तो साउथ कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ कर दिया जाएगा। साथ ही किम ने अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला होने का ऐलान किया है। परेड में किम के साथ उनकी बेटी जू ए मौजूद रहीं। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि बुधवार को राजधानी प्योंगयांग के किम इल सुंग स्क्वायर से 14,000 सैनिकों ने मार्च किया। सैनिकों की टुकड़ियां फ्लडलाइट के नीचे गूज-स्टेपिंग करती गुजरीं और ऊपर फाइटर जेट गरज रहे थे। परेड में टैंक, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल और दूसरे हथियार नहीं थे। इसने ध्यान खींता है क्योंकि किम शासन अपने सबसे खतरनाक हथियार परेड में दिखाता रहा है।
किम ने अपने संबोधन में सबसे ज्यादा जोर देश के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे को बढ़ाने पर दिया। उन्होंने इसे पार्टी की पक्की इच्छा बताया कि देश की न्यूक्लियर पावर को मजबूत किया जाए और हथियारों की संख्या और उन्हें तैनात करने के तरीके बढ़ाए जाएं। किम का परमाणु हथियारों पर जोर और तबाही की धमकी निश्चित तौर पर दक्षिण कोरिया की टेंशन बढ़ा सकता है। नॉर्थ कोरिया की मीडिया में बीते हफ्ते ही किम को 600mm के मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर को चलाते हुए दिखाया गया था। यह एक ऐसा सिस्टम हैस जिसे नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर-कैपेबल बताता है। किम की तस्वीरों में दर्जनों लॉन्च व्हीकल हमला करने के लिए लाइन में खड़े थे। चार महीने पहले नॉर्थ कोरिया ने रूलिंग पार्टी की 80वीं सालगिरह पर भी बड़ी मिलिट्री परेड हुई थी।
किम ने कहा कि उनकी सरकार वॉशिंगटन के खिलाफ सख्त रुख बनाए हुए है लेकिन अगर अमेरिका अपनी दुश्मनी वाली पॉलिसी वापस लेता है तो कोई कारण नहीं है कि हम उनके साथ मिलकर काम न कर सकें। उनकी बातें नॉर्थ कोरिया के पिछले रुख से मेल खाती हैं, जिसमें वॉशिंगटन से बातचीत फिर से शुरू करने की शर्त के तौर पर नॉर्थ के डीन्यूक्लियराइजेशन की मांगों को छोड़ने के लिए कहा गया था।
किम की टीनएज बेटी जू ए परेड में अपने पिता के साथ खास तौर पर दिखाई दी। माना जाता है कि किम ने अपनी इस बेटी को उत्तराधिकारी बनाया है।साउथ कोरिया ने कई बार जू ए के उत्तराधिकारी होने की अटकले लगाई हैं। हालांकि पांच साल में एक बार होने वाली रूलिंग पार्टी कांग्रेस के खत्म होने पर किसी नए ऑफिशियल टाइटल की घोषणा नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button