रांची में ‘बंटी और बबली’ गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर कारोबारियों से 74 लाख की ठगी

रांची/झारखंड। राजधानी रांची में रहकर एक दंपती बंटी-बबली की तर्ज पर शहर के कारोबारियों को लोन देने के नाम पर लाखों का चूना लगा रहा था। शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ठग पति-पत्नी की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी। रांची के कांके पुलिस ने एक इंटरस्टेस्ट ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों के निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे, जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे। इस बंटी और बबली के द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद ठग दंपती शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा को एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो ने अपने झांसे में लिया था और 74 लाख की ठगी की थी। सरोजकांत झा ने रांची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी। शिकायत के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल ने व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में व्यवसायी से 74 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। वहीं लोन न मिलने पर एक जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया, जबकि वो जमीन भी ठग दंपती की नहीं थी।जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया, तब यह जानकारी मिली कि उन्होंने कई कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठगा है।
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि ओडिशा के सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर करीब 42 लाख रुपए की ठगी भी दंपती ने की थी। दोनों की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी। दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ओडिशा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button