माता वैष्णो देवी की यात्रा होगी अब और खास

रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, कांच की छत से करें वादियों का दीदार

जम्मू/एजेंसी। जम्मू रेलवे डिवीजन ने बुधवार को बनिहाल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेल खंड पर विशेष ट्रेन विस्टडोम कोच संचालित किया। पहले दिन 600 से अधिक यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा की। देश भर के यात्रियों ने विस्डोम कोच की कांच की छत और बड़ी पारदर्शी खिड़कियों के माध्यम से पहाड़ों, नदियों और सुरंगों के दृश्य का आनंद लिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि विस्डोम कोच प्राकृतिक परिदृश्य का 360 डिग्री दृश्य प्रदान करता है। इससे यात्रा और भी आकर्षक बनती है। यात्रियों के अनुसार यह विशेष ट्रेन शुरू होने से अब बनिहाल और कटड़ा के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
वहीं वरिष्ठ डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा कि यह कदम यात्रियों को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक पर प्रमुख इंजीनियरिंग चमत्कारों का दृश्य देखने का अवसर प्रदान करेगा। इसमें चिनाब नदी पर स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल और भारत का पहला केबल-स्टे पुल शामिल है। इसी तरह जनसंपर्क निरीक्षक ने कहा कि “विशेष ट्रेन पहले बुडगाम-बनिहाल मार्ग पर चल रही थी। बुधवार को कटड़ा तक बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा कि विस्टाडोम कोच के संचालित होने से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अब रेल यात्री धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और नजारों का लुत्फ विस्टाडोम कोच के माध्यम से ले पाएंगे। इस कोच में सफर करने वाले यात्री कांच की छत और बड़ी खिड़कियों से आनंदित हो सकेंगे। सफर के दौरान घाटी की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बड़गाम-कटड़ा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन संख्या 04688/ 04687 में एक विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है। यह रेलगाड़ी पहले बड़गाम से बनिहाल तक संचालित की जाती थी, लेकिन स्थानीय लोगों और कश्मीर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करवाने के लिए विशेष ट्रेन को बनिहाल की जगह श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक विस्तारित किया गया है।

600 travel on1st day of special train to Katra - The Tribune

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button