चीन में नहाने के बाद भूल गई नल बंद करना, महिला की लापरवाही से रातों-रात बर्फ में तब्दील हुआ रिहायशी इलाका

बीजिंग/एजेंसी। चीन के गांसू प्रांत के लानझोउ शहर में रहने वाली एक महिला की छोटी सी लापरवाही पड़ोसियों के लिए मुसीबत बन गई। वांग नामक महिला ने नहाने के बाद अपने घर के वॉटर हीटर का नल बंद करना भूल गई। इस छोटी सी लापरवाही के कारण नल से लगातार नौ घंटे तक पानी निकलता रहा। आलम यह रहा है कि कम तापमान होने के कारण सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई।
दरअसल, चीन के लानझोउ शहर का तापमान गिरकर माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे इमारत की छत पर लगे टैंक से बहने वाला पानी जम गया। इस घटना के बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर वहां के निवासियों से माफी मांगी है।
16 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर वांग ने अपने पड़ोसियों से माफी मांगी। उसने कहा कि जिस स्केटिंग रिंक (बर्फ की चादर) को लोग सुबह देख रहे हैं, वह उसी की गलती से बना है। महिला ने कहा कि उसे एहसास है कि यह उसकी बड़ी लापरवाही थी और उसने पूरे मोहल्ले को परेशानी में डाल दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला वांग के पिता सुबह 6 बजे पानी और सड़क पर बर्फ देखें, उन्हें शुरू नें लगा कि पानी पड़ोसी के घर से बह रहा है, बाद में उन्हें पता चला कि पानी उनके ही घर से आ रहा है। इसके बाद वांग के परिवार ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई की, उनकी मां ने बर्फ पिघलाने के लिए पास की दुकानों से सारा नमक खरीद लिया, जबकि उनके पिता और वांग ने खुद सड़क साफ करने में मदद की।




