दुनिया के इस हिस्से में हो सकते हैं धरती के 2 टुकड़े

20 करोड़ साल पहले हुई हलचल अब डाल रही असर, टेंशन में मुस्लिम देश

लंदन/एजेंसी। वैज्ञानिकों को धरती के नीचे हैरान करने वाली हलचल का पता चला है, जिससे धरती दो हिस्सों में बंट सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से गायब एक समुद्री प्लेट मेंटल में गहराई की ओर गोता लगा रही है। इस प्रक्रिया में ऊपर की परत नीचे की ओर खिंचाव महसूस कर रही है। ऐसी ही एक प्लेट इराक में जाग्रोस पर्वत के नीचे टूट रही है, क्योंकि यह नीचे की ओर गिर रही है। नए शोध में पाया गया है कि टूटने की यह प्रक्रिया पर्वत शृंखला के पश्चिमी भाग में पहले ही हो चुकी है,जहां इराक का कुर्दिस्तान क्षेत्र तुर्की से सटा हुआ है।
शोध के अनुसार, यह टूटन अब उत्तर-पश्चिम ईरान की ओर बढ़ रही है। 25 नवम्बर 2024 को सॉरिड अर्थ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि यह गतिशीलता सतह पर तुरंत स्पष्ट नहीं होती है, लेकिन इससे पता चलता है कि मेंटल और क्रस्ट मिलकर पृथ्वी की संरचना को किस तरह से आकार देते हैं।
महासागरीय प्लेट कभी टेथीस सागर का समुद्रतल हुआ करती थी। टेथीस सागर 20 करोड़ साल पहले बना था, जब गोंडवाना और लारेशिया में यह धरती टूटी थी। गोंडवाना में दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, भारत, मेडागास्कर, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका शामिल हुआ करता था। हालांकि, टेथीज सागर 2 करोड़ साल पहले खत्म हो गया था, लेकिन जो समुद्री क्रस्ट इसे आधार बनाता था, वह अभी भी जाग्रोस पर्वत क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।
शोधकर्ता और स्टडी के लेखक रेनास कोशनाव ने एक बयान में कहा, यह प्लेट इस क्षेत्र को नीचे से नीचे की ओर खींच रही है। शोध में कहा गया है कि जैसे ही टेथीस सागर बंद हुआ, समुद्री क्रस्ट यूरेशियन महाद्वीप के नीचे चला गया। अरब प्लेट का महाद्वीपीय भाग, जो आधुनिक इराक और सऊदी अरब को आधार बनाता है, वो पीछे की ओर खिंच गया। इसके परिणास्वरूप यूरेशिया के साथ टकराव हुआ, जिससे पहाड़ बने।
कोशनाव और उनके सहयोगियों ने देका कि इस मैदान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में तलछटी की असामान्य रूप से मोटी परत है, जो 3 से 4 किलोमीटर तक गहरी है। उन्होंने कम्प्यूटर मॉडलिंग के जरिए पाया कि अकेले पहाड़ों का वजन इतनी गहरी खाई नहीं बना सकता। उन्होंने पाया कि इस क्षेत्र को टेथीस प्लेट के अवशेष नीचे खींच रहे हैं। प्लेट के अवशेष मेंटल मे डूब रहा है, लेकिन नीचे उतरने के साथ यह टूट भी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button