सास के पैरों में गिरकर पत्नी को साथ भेजने के लिए गिड़गिड़ाता रहा पति

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले में महिला थाने और पुलिस लाइन परिसर में अजीब मामला देखने को मिला। जहां एक पति अपनी पत्नी को वापस घर भेजने के लिए अपनी सास के पैर पकड़कर गिड़गड़ाता है। पति सास से गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी को घर वापस भेज दो, लेकिन सास अपने रोते-बिलखते दामाद की एक नहीं सुनती और उसे अलग कर वहां से चली जाती है। इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बुधवार का है, जहां अलीगढ़ जिले के महिला थाना पर पत्नी की शिकायत के बाद मथुरा निवासी संजय महिला थाने पहुंचा था। महिला थाने पर पति-पत्नी के बातचीत हुई, लेकिन मां ने बेटी को दामाद के साथ भेजने से इनकार कर दिया। इस पर वह सास के पैर पकड़कर रोता दिखा और अपनी सास से बोला कि मेरी मैया मुझ पर रहम कर, तो कभी पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर इंसाफ के लिए गुहार लगाता रहा। महिला थाने पर वह बार-बार रोते हुए कह रहा था कि मैडम, मुझे मेरी बीवी से बचा लीजिए। अलीगढ़ महिला थाने से निकलकर पुलिस लाइन परिसर में पति संजय ने पहले पत्नी को समझाने के लिए हाथ जोड़े उसके सामने गिड़गिड़ाया, फिर बाद में पुलिस लाइन के गेट पर सास के पैरों में गिर कर रोने लगा। बार-बार कह रहा था, मेरी मैया रहम कर… अपनी बेटी को समझा, मेरे साथ भेज दे, लेकिन पीड़ित पति संजय की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं।
वहीं, इस घटना को लेकर पति संजय का कहना कि उसकी शादी गोंडा क्षेत्र के पिंजरी गांव की रहने वाली युवती से हुई है। संजय मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालता है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा आठ साल का है और दिव्यांग है। संजय का आरोप है कि बच्चे के इलाज के नाम पर उससे रुपये लिए गए, लेकिन इलाज नहीं कराया गया। संजय ने यह भी आरोप लगाया है कि एक दिन पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर उसे पिटवाया। इसके बाद गहने लेकर फरार हो गई। धमकियों के चलते वह डर के साए में जी रहा है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना। संजय को तारीख 14 जनवरी को दोबारा बुलाया गया है। उसने कहा कि वह पत्नी का साथ चाहता है, लेकिन एक युवक और उसे उकसाने वाले ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button