फतेहपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी के पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे 8 महीने के बच्चे समेत मां की मौत

Shocking incident in Fatehpur, wife was kicked in the stomach, mother and her 8 month old baby died

  • दहेज की डिमांड पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारा
  • बच्चे और मां की मौत, परिवार में कोहराम मचा
  • ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे पेट में पल रहे 8 माह के शिशु के साथ मां की भी मौत हो गई। हृदय विदारक इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले भोला पासवान ने 21 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी परेवा की शादी राधा नगर थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी नीरज पासवान के साथ की थी। शादी में पिता ने हैसियत से बढ़ चढ़कर दान-दहेज देकर बेटी को दरवाजे से विदा किया था। बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ सास, ससुर और ननंद अतिरिक्त दहेज में 3 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर आए दिन महिला को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बताया जा रहा है कि महिला 8 माह की प्रेग्नेंट थी।
आरोप है कि बीते 6 अप्रैल को अतिरिक्त दहेज में रुपयों के लिए पति के साथ सास, ससुर और ननंद ने मारपीट की। इतना ही नहीं हैवान पति ने इस दौरान महिला के पेट में लात और घूंसों से मारापीटा, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को ढकौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन ससुराल वालों ने बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही महिला को वापस घर लेकर चले गए।
बीते गुरुवार को महिला को नाजुक हालत में दोबारा फिर उसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर चिकित्सा परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतका के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने उक्त ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button