सड़क दुर्घटना में घायल के लिए मददगार बने हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह, अपनी एस्काॅर्ट गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल

पंचकूला/हरियाणा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह मददगार बने। उसे तुरंत अपने निजी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ। डीजीपी ओपी सिंह अपने एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ पंचकूला से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि आईटीबीपी भानु के पास कार और बाइक में भिड़ंत हो गई है।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डीजीपी ने तुरंत घायल व्यक्ति को अपने निजी एस्कॉर्ट वाहन से सेक्टर-6 स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डीजीपी ने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को फोन कर पूरे मामले से अवगत करवाया। डीजीपी ने घायल की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और साथ ही सभी नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना होने पर सबसे पहले घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाना प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहायता करने वाले व्यक्ति से पुलिस कोई सवाल-जवाब नहीं करेगी।

कितनी है हरियाणा के DGP OP Singh की सैलरी? जानें IPS बनने के बाद कितने  प्रमोशन से बनते हैं Director General of Police | DNA HINDI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button