जम्मू से श्रीनगर 3 घंटे में, रेलवे शुरू करने जा रहा वंदे भारत समेत तीन नई ट्रेनें, जानें टाइम टेबल और रूट

Jammu to Srinagar in 3 hours, Railways is going to start three new trains including Vande Bharat, know the time table and route

श्रीनगर/एजेंसी। रेलवे ने आने वाले हफ्तों में जम्मू और श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने का संकेत दिए हैं। यह वह रूट होगा, जिसके बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस और दो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगीं। रेलवे ने इस रूट की ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। खास बात होगी कि वंदे भारत ट्रेन एकतरफा यात्रा 3 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी। वहीं जबकि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 3 घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेंगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली से श्रीनगर के लिए ट्रेन संचालन भी जल्द ही शुरू होगा या नहीं।समय सारिणी के अनुसार, वंदे भारत श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी और दोपहर 3:55 बजे एसडीवीके पहुंचेगी। अन्य दो ट्रेनें भी रोजाना राउंड ट्रिप करेंगी।
रेलवे ने घाटी की जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल एक वंदे भारत ट्रेन और पांच अन्य पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेनों को संशोधित किया है। इन ट्रेनों की खासियत है कि खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान ये निर्बाध चल सकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘वर्तमान में घाटी में छह ट्रेनें चल रही हैं। इन ट्रेनों में एक विस्टाडोम भी शामिल है। ये सभी ट्रेनें भी चलती रहेंगी। इनके अलावा वंदे भारत और दो अन्य ट्रेनों को जोड़ा गया है।’
इस बीच, क्षेत्र में रेल संचालन को मजबूत करने के लिए मंत्रालय ने एक नया जम्मू रेल डिवीजन बनाया है और पीएम मोदी सोमवार को इसकी आधारशिला रखेंगे। एक अन्य घटनाक्रम में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन के नए निर्मित स्लीपर संस्करण का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ट्रेन की गति परीक्षण किया जा रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।
रेलवे ने एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने पिछले तीन दिनों में अपने कई परीक्षणों में अधिकतम गति प्राप्त की है। रेल मंत्रालय ने कहा, ‘देश भर के रेल यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यह विश्व स्तरीय यात्रा उपलब्ध होने से पहले इस महीने के अंत तक परीक्षण जारी रहेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button