सेवा पखवाड़ा की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने 100 यूनिट से अधिक किया रक्तदान

उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने सेवा पखवाड़ा मनाते हुए आज उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय पर रक्तदान सिविल लगाकर 100 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। Is अवसर पर सांसद मनोज तिवारी प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी विधायक अजय महावर राज कुमार बल्लन पूनम चौहान राहुल गौड़ प्रमोद गुप्ता योगेंदर राजोरा रंजन त्यागी अनिल गौड़ मीडिया प्रभारी दीपक चौहान नेहा उप्रेती मौजूद रहे। सांसद मनोज तिवारी ने बताया हम हर वर्ष अपने माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं और जन सेवाओं को सेवा पखवाड़ा के रूप मे पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रमो को आयोजित करके मनाया जाता हैं। आज उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली जिसमें रक्तदान स्वास्थ्य सेवाएं स्वच्छता अभियान मनाया गया। युवा मैराथन प्रबुद्ध जीवी सम्मेलन व विभिन्न खेलों का आयोजन भी आगे जारी रहेगा। इसीलिए यह 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलता है। कई कार्यक्रम 2 अक्टूबर के बाद भी निरंतर आगे चालू रहते हैं। जिला अध्यक्ष डॉक्टर यूके चौधरी ने बताया हमारा लक्ष्य 75 यूनिट रक्तदान का था परंतु कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इस आंकड़े को बढ़ाकर 100 यूनिट से अधिक किया। यही प्यार और इसने दिखता है कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन भी देश की सेवा में लगा देते हैं और सेवा पखवाड़े के रूप अपने जन्मदिन को मानते है। जिला प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने भी सभी का हौसला बढ़ाया और वह रक्तदान शिविर के बाद स्वास्थ्य कैंपों में गए। विधायक जय महावर ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री मति रेखा गुप्ता सहित सरकार में सभी भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के सेवा के रूप में मनाते हुए रक्तदान किया। दिल्ली सरकार ने आज से ही वृद्धा पेंशन को भी चालू करदिया है। इस कार्यक्रम विनोद जायस सचिन मावी राज कुमार झा राजू बंसल अनिल झा अभिषेक सिंह अक्की सत्यदेव चौधरी मोहित नागर स्वेता कौशिक हितेंदर त्यागी बौबी ठाकुर सौरभ अमर राय मनी बंसल मुकेश गोयल गीता गोस्वामी व समस्थ कार्यकर्ता व डोनर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button