दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया गया

दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली पुलिस ने आप के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को नोटिस भेजकर मंगलवार को एक सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारी के अनुसार राजेंद्र पाल गौतम को कल पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया। पुलिस की तरफ से जारी नोटिस जांच, सभी विवरण जानने के लिए दिया गया। पूर्व मंत्री से कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछताछ की जाएगी और उनसे वास्तव में वहां क्या हुआ, इसके बारे में विवरण मांगा जाएगा।

 बता दें कि सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो होने के बाद आप मंत्री ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में हजारों लोगों को हिंदू देवताओं की निंदा करते हुए सुना गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसे उपराज्यपाल के पास भेज दिया, जिन्होंने इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। एलजी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि गौतम का इस्तीफा मिल गया है और राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

इससे पहले समाज कल्याण, एससी और एसटी मंत्री गौतम ने कहा कि वह मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके नेता या आप को उनकी वजह से परेशानी हो। उनका उत्तराधिकारी भी दलित समुदाय से होगा। अंबेडकर नगर विधायक अजय दत्त, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़ला और करोल बाग विधायक विशेष रवि के नाम इस पद के लिए सबसे आगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button