ग्राम सचिवालय हुआ वीरान, अराजकतत्वों का हुआ कब्जा

The village secretariat became deserted, and was taken over by miscreants

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर विकास खंड धाता के अतंर्गत आने वाले ग्रामसभा ख्वाजगीपुर थोन में लगभग 12 लाख की लागत से बने ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थिति देखने बनती हैं यहां मुख्य द्वार का गेट टूटा हुआ है और कमरों में लगे खिड़की दरवाजे टूटे पड़े हुए हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि लगभग 15 वर्ष हो गए हैं इस पंचायत सचिवालय को बने हुए लेकिन इसमें न तो कोई कार्य हुआ है न ही इसमें कोई ग्राम विकास से संबंधित कोई बैठक हुई है। इस ग्राम सचिवालय में सिर्फ अराजकतत्वों का डेरा जमा रहता था। ग्रामीण रामबदन ने बताया कि इस ग्राम सचिवालय में कभी कोई मीटिंग करते हैं न ही कोई मीटिंग का पता चलता है। यहां जो सामुदायिक शौचालय है हरदासपुर थोन में रमेश कुमार तिवारी के यहां बना हुआ है रोहित कुमार ने बताया कि इस ग्राम सचिवालय को बने लगभग 15 वर्ष हो गए हैं बार बार शिकायत करते लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस ग्राम सचिवालय का पंचायत मित्र कई वर्षों से किसी दूसरे जनपद में रहता है। इस ग्राम सचिवालय में भिखारी आकर रुकते हैं गांव के लोग इसको शौच क्रिया का स्थान बना रखे हैं। यहां होने वाली मीटिंग प्राथमिक विद्यालय में की जाती है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी से बात करने पर बताया कि इस पर हमे कोई जानकारी नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button