कुलगाम के जंगल में आतंक का ठिकाना ध्वस्त, गैस सिलेंडर समेत संदिग्ध सामान बरामद

श्रीनगर/एजेंसी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना के अनुसार, यह ठिकाना जंगल के भीतर छिपाकर बनाया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
ऑपरेशन के दौरान मौके से एक गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी और संदिग्ध गतिविधि या सामग्री का पता लगाया जा सके।




