लड़की पेड़ पर बैठकर अचानक फांसी पर झूल गई लोग बनाते रहे वीडियो

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। सोशल मीडिया पर वायरल किसी रील को लेकर आजकल मानवीय संवेदनाओं को तार-तार किया जा रहा है। बिना सत्यता जाने ही लोग अनाप-शनाप कमेंट कर रहे हैं और रील या वीडियो बनाने वाले को जीभर कोस रहे हैं। ऐसे ही सुसाइड करने की कोशिश वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पेड़ पर चढ़कर बैठी हुई है। गले में दुपट्टा लपेट कर हैंगिंग की पूरी तैयारी में दिख रही है।
करीब 45 सेकंड तक पेड़ पर बैठकर वह अपने दर्द-ए-दिल का हाल बयां करती दिख है। आसपास गांव के लोग और राहगीर भी इकट्ठा हो गए हैं। बोलते-बोलते अचानक से ही फांसी पर झूल जाती है। करीब 10 सेकंड तक कोई कुछ नहीं समझ पाता, लेकिन तभी एक युवक तेजी से आगे बढ़कर झूलती लड़की का पैर पड़कर उठा लेता है। लड़की की जान बच जाती है।मिली जानकारी के अनुसार, पेड़ पर बैठी युवती प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्रान्तर्गत पन्ने मथुरा उर्फ पारनडीह गांव में रहने वाली 17 वर्षीय युवती है। उसका कहना है कि उसके साथ एक युवक ने धोखा किया। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और अब वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसके शोषण और धमकी से इतना मजबूर हो गई है कि उसे अब आत्मघाती फैसला लेना पड़ रहा है। जीना नहीं चाहती है। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजा और लड़की की तहरीर पर थरवई थाना में 6 सितम्बर को मुकदमा दर्ज हुआ।
पूरे मामले पर डीसीपी यमुनानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पीड़ित लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को देखते हुए लड़की का नियमानुसार मेडिकल और इलाज कराया गया था, अब लड़की पूरी तरह से स्वस्थ है। लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक सुरेंद्र यादव के साथ पिछले 3 सालों से उसका संबंध था। उसने शादी का झांसा देकर उसका उत्पीड़न किया और अब शादी से मुकर रहा है।
बहरिया थाना क्षेत्र के वीरभद्रपुर उर्फ कलीपुर गांव के रहने वाले युवक सुरेन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव के विरुद्ध धारा 69 BNS 5/6 पॉस्को एक्ट और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने 7 सितंबर को बलीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी युवक अब जेल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button