फतेहपुर में बेमौसम बारिश में अचानक गिरी बिजली, दो की मौत, पांच बुरी तरह झुलसे
Lightning suddenly struck during unseasonal rain in Fatehpur, two died, five got badly burnt

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र बेमौसम बारिश के साथ आसमान से आफत बरसी है। दरअसल, देवकली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को हथगाम सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
देवकली गांव के अरविंद कुमार (15) पुत्र सुदर्शन, कुलदीप (14) पुत्र जगतपाल, वंदना देवी (13) पुत्री संतोष पाल, बबलू ( 22) पुत्र शिवशंकर, सरवन (14) पुत्र राम शंकर, श्यामू (14) पुत्र मोहन, सुशील यादव (27) पुत्र राम जानवरों को चराने जंगल गए थे। तभी अचानक बारिश होने लगी।
महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे सभी
बारिश से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे आ गए। अचानक बिजली गिरने से अरविंद कुमार व कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वंदना, बबलू, सरवन, श्यामू और सुशील झुलस गए। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अरविंद कुमार व कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।



